Home > Education > Jamshedpur: शीत लहर को देखते हुए डीसी ने केजी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू करने का जारी किया आदेश

Jamshedpur: शीत लहर को देखते हुए डीसी ने केजी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू करने का जारी किया आदेश

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शीत लहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभिभावक संघ ने स्कूलों का समय बदलने की मांग की थी। इसे देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया है। डीसी के आदेश के अनुसार केजी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगी। यह कक्षा 2:00 बजे तक चलेंगी। इसी तरह, कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9:00 से 3:00 बजे के बीच संचालित होगी। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि उनका यह आदेश तत्काल प्रभाव से 19 जनवरी से 25 जनवरी तक के लिए लागू होगा। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन पूर्ववत चालू रहेगा। यह आदेश जिले में संचालित सभी तरह के सरकारी व गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply