Home > Crime > बाबा अजमल शाह के साथ ही अपराधी लवलेश कुमार की भी संपत्ति कुर्क, अपराध के जरिए धन कमाने का आरोप

बाबा अजमल शाह के साथ ही अपराधी लवलेश कुमार की भी संपत्ति कुर्क, अपराध के जरिए धन कमाने का आरोप

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: गैंगरेप के आरोपी करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर के रहने वाले बाबा अजमल शाह के साथ ही इसी मामले के सह अभियुक्त करारी के छोटी गौहानी गांव के रहने वाले लवलेश कुमार की भी संपत्ति प्रशासन ने कुर्क की है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित किया है। इसी धन से चल और अचल संपत्ति बनाई है। बाबा अजमल शाह की जो संपत्ति कुर्क की गई है उनमें 1 लाख 13 हजार 850 रुपए कीमत की एक अचल संपत्ति है। इसका क्षेत्रफल 0.0 99 हेक्टेयर है। 1 लाख 17 हजार 990 रुपए की दूसरी अचल संपत्ति को भी कुर्क किया गया है। इसका क्षेत्रफल 0.308 हेक्टेयर है। इन दोनों संपत्ति की अनुमानित लागत 2‌ लाख 30 हजार 840 रुपए बताई गई है। जबकि, अभियुक्त लवलेश कुमार की अचल संपत्ति में एक बजाज डिस्कवर पुलिस ने कुर्क किया है। इसकी कीमत 60 हजार रुपए है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
Ghatshila By-Election : झारखंड में साइलेंस पीरियड शुरू, होटल-लॉज में चेकिंग और सुरक्षा हुई कड़ी, 11 को सुबह 7 से 5 बजे तक मतदान+VDO

Leave a Reply