Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो में जहां नाली नहीं बनी वहां नगर निगम ने लगाया शिला पट, सुबह लोगों ने जमकर किया हंगामा, नगर निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप+वीडियो

Jamshedpur: मानगो में जहां नाली नहीं बनी वहां नगर निगम ने लगाया शिला पट, सुबह लोगों ने जमकर किया हंगामा, नगर निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप+वीडियो

जमशेदपुर : मानगो में बालीगुमा बागान एरिया में लगभग 5.50 लख रुपए की लागत से प्रस्तावित नाली का स्थल चेंज कर दिया गया। यह काम ठेकेदार और अभियंता ने स्थानीय लोगों को बिना जानकारी दिए किया और बाद में गुरुवार को आधी रात के करीब उस जगह नाली निर्माण का शिला पट लगा दिया, जहां नाली बनी ही नहीं। शुक्रवार की सुबह लोग उठे तो उन्होंने हंगामा कर दिया। भाजपा नेता विकास सिंह को इसकी जानकारी दी। विकास सिंह मौके पर पहुंचे। विकास सिंह का आरोप है कि मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव भ्रष्टाचार की तरफ से आंख बंद किए हुए हैं। इलाके के लोगों ने बताया की बालीगुमा बागान एरिया में संजय भुइयां के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक नाली निर्माण प्रस्तावित था। लेकिन ठेकेदार ने यहां नाली नहीं बनवाई। दूसरी जगह, नाली निर्माण करा दिया।

लोगों ने जब आपत्ति की तो ठेकेदार ने कहा कि जहां नाली पास हुई है। वहां बाद में नाली बना दी जाएगी। इलाके के लोगों का कहना है कि जहां नाली प्रस्तावित थी वहां गंदा पानी सड़क पर बहता है। वहां नाली की बेहद जरूरत है। यहां दैनिक मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां शिला पट लगा दिया गया है। अब यहां नाली नहीं बनेगी। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत नगर विकास विभाग के सचिव से की जाएगी। अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग होगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply