Home > Crime > Jamshedpur : मानगो में पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नकदी भी बरामद

Jamshedpur : मानगो में पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नकदी भी बरामद

जमशेदपुर : मानगो में पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। इन बदमाशों के पास से 3190 रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में उलीडीह के शंकोसाई का रहने वाला जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, दाईगुट्टू रोड नंबर 13 का रहने वाला विजय गोराई और मानगो के पंजाबी लाइन का रहने वाला राहुल तंतुबाई शामिल है। डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद ने बताया कि मानगो थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने मानगो थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए कहा। मानगो थाने के पुलिस कर्मियों ने छापामारी कर तीन बदमाशों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। जितेंद्र कुमार गुप्ता फरवरी में ही जेल से छूट कर बाहर आया था।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply