Home > Crime > Jamshedpur: तेज रफ्तार आटो की स्कूटी में टक्कर के बाद दुर्घटना में घायल एमजीएम अस्पताल की कर्मचारी पिंकी कुमारी की टीएमएच में मौत

Jamshedpur: तेज रफ्तार आटो की स्कूटी में टक्कर के बाद दुर्घटना में घायल एमजीएम अस्पताल की कर्मचारी पिंकी कुमारी की टीएमएच में मौत

उपायुक्त को मामले संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप करना चाहिए – विकास सिंह
जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्लर्क के पद पर तैनात पिंकी कुमारी की बुधवार को सुबह 5:00 बजे टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद पिंकी कुमारी की बड़ी बहन और उनके बहनोई ने बताया कि शनिवार को पिंकी को चुनाव के कार्य में लगाया गया था। रविवार के दिन साप्ताहिक छुट्टी थी। रविवार को शाम 7:20 बजे पिंकी अपने मंगेतर के साथ समता नगर से डिमना चौक जा रही थी। एनएच 33 स्थित महिंद्रा शोरूम के पास तीन ऑटो चालक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी में एक ऑटो चालक ने पिंकी की स्कूटी में टक्कर मार दी थी। स्कूटी पिंकी के मंगेतर चला रहे थे। पिंकी स्कूटी पर बैठी हुई थी। टक्कर लगते ही पिंकी बीच सड़क पर गिर गई। उसकी हालत गंभीर थी। मंगेतर ने घायल पिंकी को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया। पिंकी के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मंगेतर ने घटना की सूचना बेंगलुरु में रहने वाली उसकी बड़ी बहन को दी। बेंगलुरु से उसके बहन और बहनोई जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और मानगो थाना को फोन कर मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही। तीन दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही पिंकी कुमारी का प्रातः 5:00 बजे निधन हो गया। टाटा मुख्य अस्पताल का बकाया बिल लगभग 1 लाख रुपए मांगा जा रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह अस्पताल के बाद पिंकी के आवास गए और परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। विकास सिंह ने कहा कि चूंकि पिंकी एमजीएम अस्पताल में क्लर्क थी। इसलिए उपायुक्त एवं एमश मुख्य अस्पताल में लगने वाली ईलाज की राशि को माफ कराना चाहिए। विकास सिंह ने मानगो के थाना प्रभारी को सीसीटीवी की मदद लेकर टेंपो चालक के ऊपर कानुनी कारवाई करने की बात कही‌ है ।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply