Home > Crime > Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में हत्यारोपी महिला रंजू देवी के घर डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया इश्तिहार

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में हत्यारोपी महिला रंजू देवी के घर डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया इश्तिहार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में हत्यारोपी महिला रंजू देवी के घर इश्तिहार चिपकाया गया। यह इश्तिहार बुधवार को चिपकाया गया। सीतारामडेरा थाना पुलिस कल्याण नगर पहुंची और डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया। आसपास के लोगों को बताया कि रंजू देवी हत्या के मामले में फरार चल रही हैं। उनको कोर्ट में जल्द हाजिर कराया जाए। वरना उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस पिछले साल हुई हत्या की घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में कल्याण नगर में 55 वर्षीय लालती देवी की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि रंजू देवी ने यह हत्या कर की थी। लालती देवी रंजू देवी की सौतन थी। रंजू देवी के पति भरत ने दो शादी की थी। लालती देवी उसकी दूसरी पत्नी थी। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने पति भारत को इस हत्या के लिए तैयार किया और फिर दोनों ने मिलकर लालती देवी को मार डाला। इस मामले में पुलिस ने भरत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

You may also like
Jamshedpur DIG Meeting : कोल्हान के नए डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा पहुंचे जमशेदपुर, कहा- अपराधमुक्त जिला बनाना है प्राथमिकता
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन
Jamshedpur Mango Crime : मानगो में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद बना कारण

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!