Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सोनारी में धूमधाम से निकाली गई जवारा पूजा, सर पर पौधों से सजे कलश लेकर निकली महिलाएं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

Jamshedpur: सोनारी में धूमधाम से निकाली गई जवारा पूजा, सर पर पौधों से सजे कलश लेकर निकली महिलाएं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

जमशेदपुर: सोनारी में धूमधाम से जवारा पूजा का आयोजन किया गया। नवमी के दिन बुधवार को जवारा पूजा विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह विसर्जन यात्रा सोनारी से स्वर्ण रेखा नदी घाट तक पहुंची। जवारा पूजा इस विसर्जन यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोनारी से हर साल जवारा पूजा आयोजित होती है। इस साल भी जवारा पूजा विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली है। यह एक विशेष पूजा है। गौरतलब है कि इस जवारा पूजा में महिला श्रद्धालु भी शामिल हुईं। भक्त सर पर धान के पौधों से सजे कलश लेकर चल रहे थे। ढोल नगाड़े की धूम जवारा पूजा को आकर्षक बना रही थी। छत्तीसगढ़ी समाज हर साल जवारा पूजा का आयोजन करता है। मां के नौ रूप की 9 दिन पूजा की जाती है और उसके बाद नवमी को विसर्जन जुलूस निकलता है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply