Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के NH-33 पर सड़क दुर्घटना में पोल्ट्री फार्म काम करने जा रहा मजदूर घायल, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

एमजीएम थाना क्षेत्र के NH-33 पर सड़क दुर्घटना में पोल्ट्री फार्म काम करने जा रहा मजदूर घायल, एमजीएम अस्पताल में घोषित किया गया मृत

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के NH-33 पर सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मजदूर का नाम आराधन महतो है। उसकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मजदूर को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आराधन महतो के शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया था। रविवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि आराधन महतो पोल्ट्री फार्म में काम करता था। वह साइकिल से पोल्ट्री फार्म जा रहा था। तभी, अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें – जानें क्या है शाम ए गरीबां, मानगो में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में हुई शाम ए गरीबां की मजलिस, की गई मंजर कशी

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!