Home > Jamshedpur > जानें क्या है शाम ए गरीबां, मानगो में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में हुई शाम ए गरीबां की मजलिस, की गई मंजर कशी

जानें क्या है शाम ए गरीबां, मानगो में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में हुई शाम ए गरीबां की मजलिस, की गई मंजर कशी

जमशेदपुर : मानगो में इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में शामे गरीबां की मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मस्जिद ए जाफरिया के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने खिताब फरमाया। मौलाना ने कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद की घटना बयान की। उन्होंने बताया कि जब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत हो गई, इसके बाद यजीदी फौजों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के खेमे पर हमला बोल दिया। खैमे को जला दिया। औरतों की चादर छीन ली। खैमे में जो माल असबाब था लूट लिया। बच्चों को तमाचे मारे गए। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की 4 साल की बच्ची के कान से गोहर छीन लिए गए। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के घर की महिलाओं और बच्चों पर यह मुसीबत की घड़ी थी। 3 दिन से उन्हें पानी और खाना नसीब नहीं हुआ था। घर के लोग शहीद हो चुके थे। यह घटना सुनकर अजादार जारो कतार रोए। इसके बाद कर्बला की घटना की मंजरकशी की गई थी। कर्बला का माहौल दिखाया गया। अहलेबैत के घराने की लाशें जमीन पर बे गोरो कफन पड़ी हुई थीं। मजलिस के बाद नौहा खानी और सीनाजनी भी हुई।
इसे भी पढ़ें – आशूरा को मनाया जा रहा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का गम, हर तरफ हो रहा मातम, जानें मुहर्रम क्या है

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी