Home > Jamshedpur > मेडिकल बस्ती में जर्जर बिल्डिंग में डर के साए में रहते हैं सैकड़ों परिवार, रो रो कर सुनाई खौफ की दास्तान

मेडिकल बस्ती में जर्जर बिल्डिंग में डर के साए में रहते हैं सैकड़ों परिवार, रो रो कर सुनाई खौफ की दास्तान

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के धतकीडीह इलाके में मेडिकल बस्ती सफाई कर्मियों की बस्ती है। यहां के सफाई कर्मी टाटा स्टील और नगर निकायों में काम कर शहर की सफाई करते हैं। इसके बावजूद इनका परिवार मेडिकल बस्ती की एक जर्जर बिल्डिंग में रह रहा है। अपार्टमेंट पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां के रहने वालों ने कई बार टाटा स्टील और सरकार से मांग की कि उनके अपार्टमेंट की मरम्मत कराई जाए।

धतकीडीह मेडिकल बस्ती में जर्जर इमारत

लेकिन कोई उनकी तरफ देखा नहीं रहा। एक महिला सफाई कर्मी उर्मिला देवी कहती हैं कि पूरी रात डर कर बीतती है। डर की वजह से नींद नहीं आती। कब छत गिर जाए। वह लोग मर जाएं। सुबह होती है तो ईश्वर का शुक्र अदा करती हैं। एक अन्य सफाई कर्मी राजेश मुखी का कहना है कि कई साल से वह इलाके के विधायक से इस संबंध में बात कर रहे हैं। लेकिन, चाहे बीजेपी के विधायक रहे हों या अन्य किसी पार्टी के किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। लोगों की मांग है कि टाटा स्टील इस अपार्टमेंट की मरम्मत कराए। लोगों का कहना है कि वह इस अपार्टमेंट में कई पीढ़ी से रह रहे हैं। वह अपार्टमेंट को नहीं छोड़ेंगे। एक महिला सफाई कर्मी राजेश्वरी मुखी कहती हैं कि अपार्टमेंट छोड़कर कहां जाएं। कहीं उनका आशियाना नहीं है। गरीबी क्या नहीं कराती। इसी के चलते वह इस जानलेवा बिल्डिंग में रहती हैं।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply