Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो में लगा भयंकर जाम, मानगो से साकची जाने वाली लेन पर बड़ा ब्रिज व छोटा ब्रिज पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Jamshedpur: मानगो में लगा भयंकर जाम, मानगो से साकची जाने वाली लेन पर बड़ा ब्रिज व छोटा ब्रिज पर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

जमशेदपुर: मानगो में बड़ा ब्रिज व छोटा ब्रिज पर भयंकर का जाम लगा है। मानगो से साकची जाने वाली मानगो बड़े ब्रिज की लेन व छोटे ब्रिज की लेन जाम हो गई है। ट्रैफिक पुलिस के जवान मानगो चौक से लेकर मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर पर जाम हटाने में जुटे हुए हैं। मानगो में रोड नंबर 1 के पास से लेकर मानगो चौक तक जाम है। इधर छोटा ब्रिज के अलावा पुराना कोर्ट रोड की स्वर्ण रेखा लिंक रोड भी जाम है। स्वर्णरेखा लिंक रोड पर टाटा स्टील के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाम लगा हुआ है। जाम में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। यह जाम डहरे टुसू पर्व को लेकर निकले जुलूस की वजह से लगा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो में स्वर्ण रेखा नदी पर एक और ब्रिज बनाने का एलान किया था। लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरु नहीं हो पाया है।

You may also like
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
Jamshedpur Peace Committee : ओंकार नाथ सिंह की सक्रिय वापसी, शांति समिति बैठक में रखे अहम सुझाव
Jamshedpur Bag Snatching : साकची में पुराना कोर्ट के पास महिला से छिनतई, बाइक सवार बदमाश ₹40000 नकद और सोने के टॉप्स से भरा बैग लेकर फरार +VDO
Jamshedpur Madhuri Fan : माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने कराया तीन गरीब कन्याओं का विवाह, झारखंड के जमशेदपुर में मनाया गया अनोखा जश्न+ VDO

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!