Home > Jamshedpur > मानगो के गांधी मैदान से निकलेगी हिंदू नव वर्ष यात्रा, शामिल होंगे लाखों लोग

मानगो के गांधी मैदान से निकलेगी हिंदू नव वर्ष यात्रा, शामिल होंगे लाखों लोग

इस साल मानगो के गांधी मैदान से हिंदू नव वर्ष यात्रा निकाली जाएगी। हिंदू उत्सव समिति ने मानगो के हनुमान मंदिर में रविवार को बैठक कर यह फैसला लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार मानगो के गांधी मैदान से यात्रा को निकाला जाए। पहले एमजीएम मैदान से यात्रा निकाली जाती थी। यहां निर्माण कार्य हो चुका है। इसलिए इस बार गांधी मैदान से यह यात्रा निकाली जाएगी। गांधी मैदान से धूमधाम से यह यात्रा निकलेगी। इसका शंखनाद 21 उत्कृष्ट पंडित द्वारा किया जाएगा। इसके बाद यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मातृ शक्ति पारंपरिक परिधान धारण कर यात्रा की अगुवाई करेंगी। इस साल यात्रा में जमशेदपुर के अलावा कोल्हान के अन्य क्षेत्र के साथ ही ओडिशा और बंगाल से भी बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी शामिल होंगे। यात्रा में तरह-तरह की झांकियां होंगी। राम जी का रथ घोड़े और ऊंट भी होंगे। इस बार की यात्रा ऐतिहासिक होगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply