Home > Crime > धनबाद से मानगो के जवाहर नगर अपने घर आ रहे व्यक्ति की बाइक को हाईवा ने बोड़ाम में मारी टक्कर, पत्नी व बच्ची की मौत

धनबाद से मानगो के जवाहर नगर अपने घर आ रहे व्यक्ति की बाइक को हाईवा ने बोड़ाम में मारी टक्कर, पत्नी व बच्ची की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : धनबाद से मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 6 अपने घर आ रहे व्यक्ति अहमद की बाइक को हाईवा ने टक्कर मार दी। यह सड़क हादसा बोड़ाम के बोंटा गांव के पास हुआ। सड़क हादसे में बाइक पर सवार अहमद की पत्नी रुखसार और उसकी 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को जप्त कर लिया है। बाइक को भी थाने ले जाया गया है। अहमद को मामूली चोट आई है। बताते हैं कि अहमद मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 6 का रहने वाला है। वह इन दिनों धनबाद में रहता है। वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ घर वापस आ रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई।
इसे भी पढ़ें – साइट का विजिट कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें इंजीनियर, साकची में डीडीसी ने दिए निर्देश

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO