Home > Crime > Jamshesdpur Crime News: मातम में बदलीं दुर्गा पूजा की खुशियां, स्वर्ण रेखा नदी में डूब कर खूंटाडीह के किशोर की मौत

Jamshesdpur Crime News: मातम में बदलीं दुर्गा पूजा की खुशियां, स्वर्ण रेखा नदी में डूब कर खूंटाडीह के किशोर की मौत

Jamshesdpur (जमशेदपुर) : सोनारी के खूंटाडीह का रहने वाला किशोर अनीश सिक्का की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई है। किशोर की उम्र 15 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन शनिवार को नदी पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और किशोर की खोजबीन का काम शुरू कर दिया गया। पांच गोताखोर लगाए गए। बाद में किशोर का शव मानगो से बरामद हुआ है।

किशोर तनीश सिक्का की फाइल फोटो

किशोर के पिता विजय सिक्का ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे घर से निकला था। वह अमूमन एक से लेकर डेढ़ घंटे में घर वापस आ जाता था। लेकिन रात 12:00 बजे तक नहीं लौटा, तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। लोगों ने इधर-उधर तलाश करना शुरू किया। कई पूजा पंडाल में देखा। दोस्तों से बात की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बाद में कुछ बच्चों ने बताया कि अनीस सिक्का नदी की तरफ जाता हुआ देखा गया है। इस पर सुबह 4:00 बजे परिजन नदी किनारे पहुंचे तो किशोर का कपड़ा नदी किनारे पड़ा मिला। बाद में पता चला कि तनीश सिक्का कई लोगों के साथ नदी में नहाने गया था। तभी एक बच्चा डूबने लगा। नदी किनारे मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था। जिस बच्चे को बचाया गया वह अपने घर चला गया था और एक बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गया था। किशोर की मौत पर दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। किशोर सोनारी के ही स्कूल का छात्र था।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply