Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Durga Pooja News: मानगो में गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, केके बिल्डर के मालिक विकास सिंह भी रहे मौजूद

Jamshesdpur Durga Pooja News: मानगो में गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, केके बिल्डर के मालिक विकास सिंह भी रहे मौजूद

जमशेदपुर: : मानगो के गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो केके बिल्डर के मालिक विकास सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश शर्मा ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अंग वस्त्र पहना कर उनका स्वागत भी किया। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इसके बाद पंडाल के अंदर जाकर मां दुर्गा का दर्शन किया।

पूजा पंडाल के उद्घाटन के मौके पर केके बिल्डर के मालिक विकास सिंह को सम्मानित करते समिति के लोग

उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की जनता की देन है कि आज वह राज्यपाल जैसे पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें जमशेदपुर पूर्वी से कई बार विधायक बनाया। वह मंत्री भी रहे। फिर मुख्यमंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का विरोध कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर फौरन उन्होंने डीसी समेत अन्य अधिकारियों से बात की थी और आज पूजा पंडाल बनाया गया है। उद्घाटन के इस मौके पर गांधी मैदान पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply