Home > Jamshedpur > जुमा से पहला रोजा शुरू होने से रोजेदारों में खुशी, तरावीह की नमाज़ से शुरू हो गया रमजान, जानें कहां होगी कम दिन की तरावीह

जुमा से पहला रोजा शुरू होने से रोजेदारों में खुशी, तरावीह की नमाज़ से शुरू हो गया रमजान, जानें कहां होगी कम दिन की तरावीह

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : शुक्रवार से रमजान का महीना शुरु हो गया है। शुक्रवार को लोगों ने पहला रोजा रखा। लोगों का कहना है कि जुमा से रोजा शुरू होने से रोजेदारों में खुशी का माहौल है। क्योंकि, जुमा का दिन अच्छा माना जाता है‌। मानगो के समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने बताया कि रमजान शुरू होते ही तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई है। लोग तरावीह की नमाज पढ़ रहे हैं। मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 स्थित हमजा मस्जिद में 15 दिन, रोड नंबर 13 बी ज़ीनत महल में 10 दिन और उलीडीह खानकाह में 6 दिन में तरावीह की नमाज़ पूरी हो जाएगी।

रमजान शुरू होते ही हर तरफ मुस्लिम इलाके में मजहबी माहौल हो गया है। शुक्रवार को लोगों ने जुमा की नमाज अदा करने के बाद इफ्तार की तैयारी शुरू कर दी।

शुक्रवार को शाम को 6:03 बजे इफ्तार किया जाएगा। इसके बाद शनिवार के रोजे के लिए सुबह 4:25 तक सहरी होगी। इफ्तार के लिए लोग फल समेत अन्य चीजें खरीद रहे हैं। इसके अलावा सेवइयां और लच्छे भी खरीदे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीतारामडेरा में उरांव समाज के बीच की सरहुल पूजा, प्रकृति को बचाने का दिया संदेश

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply