Home > Education > साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में फेल स्टूडेंट्स को एसडीओ के निर्देश पर अगली कक्षा में किया गया प्रमोट, अभिभावकों में खुशी

साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में फेल स्टूडेंट्स को एसडीओ के निर्देश पर अगली कक्षा में किया गया प्रमोट, अभिभावकों में खुशी

जमशेदपुर: साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय में कक्षा 9 और कक्षा 11 के लगभग 100 विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया था। शनिवार को एसडीओ पारुल सिंह के निर्देश पर स्कूल ने स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया है। इन सभी स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। पहले इन स्टुडेंट्स को प्रिंसिपल ने अगली कक्षा में प्रमोट करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को अभिभावकों का हंगामा हुआ था। यह मामला एसडीओ पारुल सिंह के पास पहुंचा, तो एसडीओ ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के प्रतिनिधि अधिवक्ता अंजुवर देवर्षि को बुलाया। बातचीत के बाद तय हुआ है कि विद्यार्थियों को एक मौका और दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को एक मौका दिया गया है।

सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। विद्यार्थियों को एक महीने में अपने आप को साबित करना होगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के साथ एक एग्रीमेंट हुआ है। एक महीने के बाद फर्स्ट टर्म परीक्षा होगी और अगर स्टुडेंट्स इसमें सफल होंगे तो उन्हें उसी कक्षा में रखा जाएगा। फर्स्ट टर्म परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट को पिछले क्लास में भेज दिया जाएगा।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply