Home > Jamshedpur > गुरु नानक स्कूल के शिक्षक का मुंबई में निधन

गुरु नानक स्कूल के शिक्षक का मुंबई में निधन

जमशेदपुर : गुरु नानक मध्य विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक ललन राय का निधन मुंबई लीलावती अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सड़क के रास्ते जमशेदपुर लाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को टीएमएच में रखा जाएगा। सोमवार की सुबह आठ बजे गाढ़ाबासा स्थित आवास से पार्थिव देह स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट ले जाई जाएगी और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे सोनू और अमन ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सुझाव पर मुंबई ले जाया गया है। ललन राय के निधन पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह महासचिव परमजीत सिंह काले, पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, स्कूल सचिव अजायब सिंह बरियार गुरु नानक हाई स्कूल के सेवानिवृत्ति प्रभारी हेड मास्टर कुलविंदर सिंह, गुरु नानक मिडिल स्कूल के हेड मास्टर संतोख सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक जताया है। उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को दुख मानने की शक्ति देने की अरदास वाहेगुरु से की है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply