Home > Crime > गोलमुरी फायरिंग कांड में तीन बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी के लिए कारोबारी के घर पर चलाई थी गोली

गोलमुरी फायरिंग कांड में तीन बदमाश गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी के लिए कारोबारी के घर पर चलाई थी गोली

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मई महीने में हुई दो अलग-अलग फायरिंग (Golmuri Firing) की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

गौरतलब है कि 26 और 27 मई को गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर नामदा बस्ती निवासी अमन सिंह और व्यवसायी राजकुमार साह द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी (Golmuri Firing) दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर डीएसपी (नगर) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी, रविन्द्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और अमन सिंह को आरोपी के रूप में चिन्हित किया। इनमें विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस के अनुसार, राजकुमार साह से 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से उनके घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश रची गई थी।

मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी को पुलिस पहले ही कन्हैया यादव हत्याकांड में 31 मई 2026 को कोलकाता के एक मॉल से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, सोमवार को गिरफ्तार किए गए रविन्द्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और अमन सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में विकास सिंह हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मौसेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उतारा गया था मौत के घाट+VDO

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply