Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिटीजन मैदान के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर छीन ली सोने की चेन, प्राथमिकी दर्ज

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिटीजन मैदान के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर छीन ली सोने की चेन, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको काली मैदान के रहने वाले अब्दुल कलाम के साथ मारपीट हुई है। अब्दुल कलाम के आवेदन पर पुलिस ने सफदर करीम और उसके चार साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना सिटीजन मैदान के पास घटी। अब्दुल कलाम ने पुलिस को बताया कि मारपीट कर उसकी सोने की चेन छीन ली गई है और उसके साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में अब्दुल कलाम का इलाज करवाया। अब्दुल कलाम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – मणिपुर की घटना के विरोध में जनता दल यूनाइटेड ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, मणिपुर सीएम से इस्तीफे की मांग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply