Home > Jamshedpur > चांडिल डैम का गेट खुलने से बाढ़ की आशंका, नदी तट के इलाके के लोगों को किया गया अलर्ट

चांडिल डैम का गेट खुलने से बाढ़ की आशंका, नदी तट के इलाके के लोगों को किया गया अलर्ट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: चांडिल डैम का एक गेट मंगलवार की रात 10:00 बजे खोल दिया गया है। इसके बाद स्वर्णरेखा नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से मानगो में नदी तट के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। मानगो के अलावा भुईयांडीह में नदी किनारे रहने वालों को होशियार रहने को कहा गया है। रात में मानगो नगर निगम को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने माईकिंग भी की है। लोगों से मुख्य स्थानों पर जाने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार की सुबह चांडिल डैम के दो गेट और खोले जाएंगे। चांडिल डैम का मंगलवार की रात 10:00 बजे 1 मीटर ऊंचा गेट खोला गया है। डांस स्कूल 137.52 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार की सुबह 1 मीटर ऊंचे तीन गेट खुल जाएंगे। कुल 355 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा।
आकस्मिक स्थिति में कॉल करें-
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, विशेष पदाधिकारी- 8521658925
मानगो नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी- 9572170182
अंचल अधिकारी, जमशेदपुर सदर- 9471728344
प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर- 8340363635
अंचल अधिकारी, मानगो-7004507730
उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम- 0657-2431002

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply