Home > Education > मणिपुर में शांति व सद्भावना के लिए एक्सएलआरआइ में हुआ गरबा

मणिपुर में शांति व सद्भावना के लिए एक्सएलआरआइ में हुआ गरबा

जमशेदपुर : पूरा देश दुर्गोत्सव में लीन है। गरबा व डांडिया की धुन पर हर कोई थिरक रहा है। इसी बीच एक्सएलआरआइ में अनोखे अंदाज में गरबा का आयोजन किया गया। पीजीडीएम (जीएम) की सांस्कृतिक समिति की ओर से “गरबा फॉर पीस ” का आयोजन किया गया। इसमें एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों के साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एक्सएलआरआइ के डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने कहा कि मणिपुर पिछले कई माह से हिंसा से जूझ रहा है। मैतेई और कुकी के बीच जातीय हिंसा से मणिपुर का माहौल खराब है। इस पर्व-त्योहार के अवसर पर देश व खास कर मणिपुर के लोगों के बीच आपसी सद्भावना व शांति को लेकर गरबा फॉर पीस का आयोजन किया गया। इसके जरिये मणिपुर में शांति की पुनर्स्थापना की कामना की गई। कार्यक्रम के आयोजन में ” स्टूडेंट ऑफ द जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम,
स्टूडेंट अफेयर्स कमेटी, फादर कुरुविला, फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, स्टूडेंट अफेयर्स के एसोसिएट डीन डॉ परमज्योत सिंह, सांस्कृतिक कमेटी के सचिव कनुज कोहली समेत अन्य का अहम योगदान रहा।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply