Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के बड़े व भीड़ भाड़ वाले पंडालों के पास तैनात रहेगा अग्निशमन विभाग का दस्ता

जमशेदपुर के बड़े व भीड़ भाड़ वाले पंडालों के पास तैनात रहेगा अग्निशमन विभाग का दस्ता

दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
जमशेदपुर:
जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का पर्व शुरू हो गया है। एक से एक खूबसूरत पंडाल बनाए जा रहे हैं। इन पंडालों के पास अग्निशमन विभाग का दस्ता भी तैनात रहेगा। इसके लिए एसए‌सपी किशोर कौशल ने मंगलवार को साकची स्थित अपने कार्यालय सभागार में एक मीटिंग की। इस मीटिंग में अग्निशमन विभाग के अलावा टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के अग्नि शमन दस्ता के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में दमकल वाहनों की तैनाती के लिए स्थल चयन पर चर्चा की गई। तय किया गया है कि भीड़ भाड़ वाले बड़े पंडालों के पास अग्नि शमन विभाग के दमकल तैनात किए जाएं। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी होने पर फौरन हालत को काबू में लाया जा सके।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply