Home > Crime > Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह से दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला+ वीडियो

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह से दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला+ वीडियो

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह के रहने वाले रजनीश सिंह पर उनकी पत्नी श्वेता कुमारी ने मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। श्वेता कुमारी का आरोप है कि साल 2015 में उनकी शादी रजनीश सिंह के साथ हुई थी। रजनीश सिंह इधर बीच 5 लाख रुपए की रकम दहेज के तौर पर मांगने लगा। नहीं देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। श्वेता कुमारी का आरोप है कि रजनीश सिंह उसको खाना खर्चा भी नहीं दे रहा है। यही नहीं उसके बच्चों को भी अपने घर उठा ले गया और बच्चों को उससे नहीं मिलने दिया जा रहा। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply