Home > Jamshedpur > Jamshedpur : गगनजीत भुल्लर ने जीती टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप+ वीडियो

Jamshedpur : गगनजीत भुल्लर ने जीती टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप+ वीडियो

263 अंक के साथ जीती 45 लाख रुपए की प्राइज मनी 

जमशेदपुर: टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप का खिताब पंजाब के कपूरथला के गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने जीत लिया है। उन्होंने 263 अंक के साथ 45 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती है। 264 अंक के साथ राहिल गांगजी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 30 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती है। 265 अंक के साथ अंगद चीमा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 18 लाख रुपए से संतोष करना पड़ा। युवराज सिंह संधू 268 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे और उन्हें 14 लाख 40 हजार रुपए की प्राइज मनी मिली है। 269 अंक हासिल कर गोल्फर राशिद खान पांचवें स्थान पर रहे। उन्हें 11 लाख 70 हजार रुपए की प्राइज मनी दी गई।


जमशेदपुर के गोल्फर करन टौंक को मिला 61 वां नंबर
जमशेदपुर के गोल्फर करन टौंक और कुरुष हरजी ने टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है। करन टौंक को 61 वां स्थान मिला है। उन्होंने एक लाख 27 हजार 500 रुपए की प्राइज मिनी मिली है। जबकि कुरुष हिरजी ने 298 नंबर हासिल कर 72 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 1 लाख 3500 रुपए की प्राइज मनी मिली है। अमेरिका के 24 वर्षीय खिलाड़ी वरुण चोपड़ा इस साल के उभरते हुए गोल्फर रहे। उन्होंने 33 लाख 15 हजार 577 रुपए की प्राइज मनी जीती। रोकीज खिलाड़ियों में वह टॉप पर रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply