Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Congress News: पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बारीडीह चौक पर की चाय पर चर्चा, बोले- कुपोषण में अफगानिस्तान से नीचे चला गया भारत

Jamshesdpur Congress News: पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बारीडीह चौक पर की चाय पर चर्चा, बोले- कुपोषण में अफगानिस्तान से नीचे चला गया भारत

जमशेदपुर : पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बारीडीह चौक पर शुक्रवार को चाय पर चर्चा की। उन्होंने यहां दुकानदारों और अन्य लोगों से मुलाकात की। उनके साथ चाय पी और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व सांसद व कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। कुपोषण के मामले में देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भी नीचे चले गए हैं। वहां के लोग भारतीयों से अच्छा खाना खा रहे हैं। लोगों की नौकरी जा रही है। पढ़ लिख कर निकले युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। यह अच्छी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लोग अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। डॉ अजय कुमार ने सभी से कहा कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दें। ताकि, देश की स्थिति बेहतर हो सके।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply