Home > Crime > इसराइल के आतंकवाद के खिलाफ मानगो के ईदगाह मैदान में तंजीम अहले सुन्नत का प्रदर्शन, इसराइल के उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान

इसराइल के आतंकवाद के खिलाफ मानगो के ईदगाह मैदान में तंजीम अहले सुन्नत का प्रदर्शन, इसराइल के उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान

जमशेदपुर : इसराइल के आतंकवाद के खिलाफ मानगो के ईदगाह मैदान में तंजीम अहले सुन्नत वल जमात का प्रदर्शन हुआ है‌। इस प्रदर्शन में कई उलमा शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इसराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद दुआ की गई। पत्रकारों से बात करते हुए तंजीम वाले सुन्नत वल जमात के अध्यक्ष मुफ्ती जिया उल मुस्तफा कादरी ने कहा कि इसराइल औरतों और बच्चों की हत्या कर दहशतगर्दी कर रहा है। वह आतंकवादी है। अस्पतालों पर हमले कर घायलों और मरीजों की हत्या करना राक्षसी कार्य है। कहा कि हम इजरायल की आतंकवादी कार्रवाइयों का विरोध करते है और फिलिस्तीन की हिमायत करते हैं। उन्होंने कहा कि इसराइल पर हमास ने हमला किया तो वह हमास से लड़े। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह फिलिस्तीन की हिमायत करे और सीज फायर करने में अपना किरदार निभाए।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply