Home > Education > योजना आयोग के पूर्व सदस्य अरुण मायरा आएंगे एक्सएलआरआइ, आयोजित होगा दो दिवसीय फुलक्रम

योजना आयोग के पूर्व सदस्य अरुण मायरा आएंगे एक्सएलआरआइ, आयोजित होगा दो दिवसीय फुलक्रम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम (जीएम) की ओर से दो दिवसीय ‘फुलक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है. डिकोडिंग द फ्यूचर ऑफ कंसल्टिंग थीम पर आयोजित एस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्र के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. पहले दिन एक्सेंचर के एमडी गणेशन रामचंद्रन, डेलॉयट इंडिया के पार्टनर व कंसल्टिंग प्रखर त्रिपाठी, जेडएस एसोसिएट्स के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर अभिषेक त्रिगुणित, केपीएमजी इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अर्जुन वैद्यनाथन,
इवाई के वर्कफोर्स एडवाइजर अनुराग मलिक, थाउसेंट्रिक के डायरेक्टर श्रीधर संपथिराव अपनी बातों को रखेंगे. वहीं दूसरे दिन हेल्पएज इंटरनेशनल के चेयरमैन सह योजना आयोग के पूर्व सदस्य अरुण मायरा शामिल हो रहे हैं. इस दौरान सभी दुनिया में कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही वैश्विक परिवर्तन के साथ ही व्यापार पर पड़ने वाले असर के बारे में चर्चा करेंगे. साथ ही कंसल्टिंग में भविष्य को लेकर भी अपने अनुभवों को साझा करेंगे. इसे लेकर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई गंभीर विषय पर चर्चा करने का अवसर मिलता है. जिसके सकारात्मक परिणाम निकल कर सामने आयेंगे.

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट