Home > Jamshedpur > जमशेदपुर निवासी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली में अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, राजनीतिक हालात पर हुआ मंथन

जमशेदपुर निवासी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली में अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, राजनीतिक हालात पर हुआ मंथन

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली में हैं। वह पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले की जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट सौंपने दिल्ली गए थे। गुरुवार को रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दिल्ली में मुलाकात की है। अर्जुन मुंडा झारखंड के खूंटी से सांसद हैं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मंथन किया। दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराने की रणनीति तैयार की। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी समझे जाते हैं। इसलिए आज हुई यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है और झारखंड की राजनीति में एक नए समीकरण का संकेत है।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!