Home > Jamshedpur > Jharkhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली में सौंपा

Jharkhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली में सौंपा

जमशेदपुर : झारखंड की राजनीति तेजी से करवट ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने इसके बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। अब वह भाजपा के कार्यकर्ता नहीं रहे हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना उनके लिए काफी भावुक पल रहा। वह भाजपा के गठन के समय से ही पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। रघुवर दास खुद को मजदूर कहते हैं। वह टाटा स्टील में काम करते थे। उन्होंने कहा कि एक मजदूर को पार्टी ने बूथ कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष फिर प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री बनाया। अब उन्हें राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देते समय पुरानी बातें ताजा हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से झारखंड और जमशेदपुर की जनता की सेवा की। अब वह जगन्नाथ स्वामी के आशीर्वाद से ओडिशा के लोगों की सेवा करेंगे। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply