Home > Crime > उलीडीह के मून सिटी के पास विजय कुमार पांडेय की कार का तीसरी बार अराजक तत्वों ने तोड़ दिया शीशा, भाजपा नेता ने दी धरने की चेतावनी

उलीडीह के मून सिटी के पास विजय कुमार पांडेय की कार का तीसरी बार अराजक तत्वों ने तोड़ दिया शीशा, भाजपा नेता ने दी धरने की चेतावनी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के मानगो मून सिटी के रहने वाले विजय कुमार पांडेय की कार का तीसरी बार अराजक तत्वों ने शीशा तोड़ दिया है। बुधवार की रात कार का शीशा तोड़ा गया। गुरुवार को विजय कुमार पांडे ने अपनी कार का टूटा शीशा देखा तो इसकी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद विकास सिंह मौके पर गए। विकास सिंह का कहना है कि दूसरी बार कार का शीशा 22 सितंबर को तोड़ा गया था। तब उलीडीह थाने में इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि पुलिस के पास घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। इस बार का भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि पूरे इलाके में अवैध शराब, लॉटरी, गांजा का कारोबार चल रहा है। लेकिन उलीडीह थाना प्रभारी इधर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इलाके में अराजक तत्वों का बोलबाला है। अपराधी तांडव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजय पांडे भय के साए में जी रहे हैं। उन्हें डर है कि कार को क्षतिग्रस्त करने का सिलसिला तो जारी है। कहीं अपराधी उनके ऊपर ना हमला कर दें। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि इस बार भी सीसीटीवी फुटेज के साथ घटना की जानकारी उलीडीह थाना प्रभारी को दे दी गई है। इस बार अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह विजय पांडे के साथ उलीडीह थाने में धरना देंगे।

घटना का सीसीटीवी फुटेज
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply