Home > Crime > पहले ट्रेन के सामने कूद कर दी जान देने की कोशिश, बच गया तो एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में लगा ली फांसी

पहले ट्रेन के सामने कूद कर दी जान देने की कोशिश, बच गया तो एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में लगा ली फांसी

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले रिंटू मांझी ने शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के आगे कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाए। यहां पिंटू माझी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। उसका इलाज हुआ। इमरजेंसी वार्ड में उसे रखा गया था। इसी बीच वह शौच करने के बहाने इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट में गया। जब काफी देर तक वह नहीं निकला तो किसी ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर रिंटू मांझी का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर साकची पुलिस पहुंची। शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO