Home > Crime > सोनारी के खड़िया बस्ती में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

सोनारी के खड़िया बस्ती में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी में बदमाशों ने फिर गोली चलाई है। सोमवार की रात गोली चलने की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। इस बार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया। महिला को गोली मारी गई है। घटना सोनारी के खड़िया बस्ती की है। गोली लगने के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर सोनारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताते हैं कि पुराने विवाद में महिला को गोली मारी गई है। गौरतलब है कि सोनारी में गोली चलने की काफी वारदातें होती हैं। पिछले साल भी एक महिला को गोली मारी गई थी।

You may also like
Jamshedpur: नमाज पढ़ने जा रहे धतकीडीह के व्यक्ति को बाइक सवार ने जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास मारी टक्कर, हालत गंभीर
Jamshesdpur: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर आयशा पेट्रोल पंप के पास एक बुलेट सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
आजाद नगर के एनएच 33 पर सिटी इन के पास पिकअप वैन ने ट्रैफिक जवान को मारी टक्कर, हालत गंभीर + वीडियो
गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोल चक्कर के पास फल मंडी में ठेला लगाने वाले दुकानदार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Leave a Reply