Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोल चक्कर के पास फल मंडी में ठेला लगाने वाले दुकानदार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोल चक्कर के पास फल मंडी में ठेला लगाने वाले दुकानदार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोल चक्कर के पास गुरुवार की शाम साकची फल मंडी में ठेला लगाने वाले एक दुकानदार को एक कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ठेला लगाने वाला दुकानदार रामदेव गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए लोगों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कर डाक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार चालक को भी हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply