Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर डिमना बस्ती में चाय दुकानदार के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर डिमना बस्ती में चाय दुकानदार के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर डिमना बस्ती में चाय दुकानदार मोहम्मद नौशाद के घर गोली चली है। मोहम्मद नौशाद साकची में चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की आधी रात लगभग 12:15 बजे डिमना बस्ती स्थित अपने घर पहुंचे। इसके बाद उनकी मां नूरजहां किचन ने बेटे के लिए खाना निकाला। बेटा खाना लेकर ऊपर चला गया। तभी गोली चली। लेकिन रात को यह लोग नहीं समझ पाए। नूरजहां ने बताया कि वो रात करीब 2:30 बजे उठीं। तो देखा खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। फिर भी वह नहीं समझ पाईं। सुबह देखा गया तो घर के बाहर खोखा पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से खोखा बरामद किया गया है। नूरजहां ने बताया कि इसके पहले भी उनका 25 हजार रुपया और मोबाइल चोरी हो गया था। एक बार उनके गले से चेन छिनताई हुई थी। अब गोली चली है। पुलिस पता लगाए की घटनाओं को कौन अंजाम दे रहा है। नूरजहां ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।


इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन
Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!