Home > Jamshedpur > Railway: ट्रेन के इंजन में लगी आग पर पांच मिनट में पाया जा सकेगा काबू, रेलवे ने लोको में लगाया आधुनिक तकनीक से लैस फायर फाइटर

Railway: ट्रेन के इंजन में लगी आग पर पांच मिनट में पाया जा सकेगा काबू, रेलवे ने लोको में लगाया आधुनिक तकनीक से लैस फायर फाइटर

टाटानगर के इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुई। आपदा राहत प्रशिक्षण कार्यशाला

जमशेदपुर: चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्थित इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को आपदा राहत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। रेल सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 300 इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षित किए गए। इन इलेक्ट्रिक लोको पायलट को बताया गया की हाई स्पीड इलेक्ट्रिक लोको में कार्बन डाइऑक्साइड की 22.5 केजी की फायर रक्षा सिलेंडर लगाया गया है। लोको के अंदर मोटर या केबल में आग लगने पर इस फायर सिलेंडर के नोजल को खोल देने से ही आग पर काबू पाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक लोको पायलट को बताया गया कि एक इलेक्ट्रिकल इंजन में डीसीपी कैटेगरी के चार फायर रक्षा सिलेंडर रखे होते हैं। सिलेंडरों के चलाने के नियम और उपयोग के बाद इनके रखरखाव का भी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण टाटानगर रेलवे रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पावर पॉइंट के जरिए दिया। आपदा के दौरान भगदड़ होने की स्थिति में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा कैसे दी जाएगी इसके बारे में अनामिका मंडल ने ट्रेनिंग दी। टीएन पांडे ने बेहोश व्यक्ति को सीपीआर देने का तरीका बताया। अनिल कुमार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लगने पर इस पर काबू पाने का तरीक़ा बताया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य अनुदेशक एसके सेनापति के साथ अन्य मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply