Home > Jamshedpur > Jamshedpur: कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 6 में कंपनी के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, इलाके की बत्ती गुल

Jamshedpur: कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 6 में कंपनी के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, इलाके की बत्ती गुल

जमशेदपुर: कदमा के फार्म एरिया रोड नंबर 6 में कंपनी के जंक्शन बॉक्स में आग लग गई। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। घटना बुधवार की रात लगभग 8:15 बजे की है। बिजली के जंक्शन बॉक्स में आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी ने घटना की सूचना टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जंक्शन बॉक्स में आग लगने की वजह से कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 5 और 6 के क्वार्टर्स में बिजली गुल हो गई है। इससे इलाके के लोगों को परेशानी हुई। टाटा स्टील के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के इंजीनियर जंक्शन बॉक्स को ठीक करने में जुट गए हैं। जंक्शन बॉक्स ठीक होने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply