Home > Jamshedpur > बिरसानगर में वाशिंग सेंटर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 लाख रुपए के नुकसान का आकलन+वीडियो

बिरसानगर में वाशिंग सेंटर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 लाख रुपए के नुकसान का आकलन+वीडियो

जमशेदपुर: बिरसानगर में जोन नंबर चार स्थित वॉशिंग सेंटर में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने से लगभग ₹5 लाख रुपए तक के नुकसान की बात कही जा रही है। वाशिंग सेंटर के मालिक संदीप ने बताया कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसके चलते आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र के लोग भी वहां पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी। अग्निशमन विभाग का दमकल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी रंजीत कुमार महतो ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा वॉशिंग सेंटर से धुआं निकल रहा था। उन्होंने पानी डालकर आग पूरी तरह बुझा दी है। वाशिंग सेंटर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply