Home > Crime > जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में दबंग कैदियों की प्रताड़ना से आजिज जाकर एक कैदी ने छत से कूद कर दे दी जान, जेल अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में दबंग कैदियों की प्रताड़ना से आजिज जाकर एक कैदी ने छत से कूद कर दे दी जान, जेल अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में बंद कैदी विश्वनाथ सोरेन ने शनिवार को छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद विश्वनाथ सोरेन को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि विश्वनाथ सोरेन को जेल के कुछ दबंग कैदी प्रताड़ित कर रहे थे। विश्वनाथ सोरेन ने इसकी शिकायत जेल के अधिकारियों से की थी। लेकिन, फिर भी प्रताड़ना का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा था। बताते हैं कि विश्वनाथ सोरेन फोन से अपने घर बात करना चाहता था। लेकिन दबंग कैदी उसे बात नहीं करने दे रहे थे। इसी वजह से विश्वनाथ सोरेन ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट कर बहरागोड़ा के व्यक्ति का पैर कटा, आदित्यपुर में हल्दीपोखर का व्यक्ति आया ट्रेन की चपेट में

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत