Home > Crime > घाघीडीह जेल में विचाराधीन कैदी की मौत पर छाया रहस्य का पर्दा, हादसा या आत्महत्या के बीच झूल रहा मामला

घाघीडीह जेल में विचाराधीन कैदी की मौत पर छाया रहस्य का पर्दा, हादसा या आत्महत्या के बीच झूल रहा मामला

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में शनिवार को विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन की हुई मौत पर रहस्य का पर्दा पड़ गया है। पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर किया है। इस तरह पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया गया है। परिजनों को सूचना मिली थी कि विश्वनाथ सोरेन ने जेल की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। अब परिजनों को बताया जा रहा है कि विश्वनाथ सीढ़ी से गिर गए थे। इसी में वह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। दो बातें सामने आने पर अब मामले में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिस ने रविवार को मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह आत्महत्या है या फिर हादसा है। अगर आत्महत्या है तो विचाराधीन कैदी ने क्यों आत्महत्या की। इसके कारण भी खंगालने होंगे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में दबंग कैदियों की प्रताड़ना से आजिज जाकर एक कैदी ने छत से कूद कर दे दी जान, जेल अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस