Home > Entertainment > 22 जनवरी को XLRI के मैक्सी फेयर में आएंगे मशहूर गायक शाहिद माल्या, आर के साथ लोग ले सकेंगे मेले का लुत्फ

22 जनवरी को XLRI के मैक्सी फेयर में आएंगे मशहूर गायक शाहिद माल्या, आर के साथ लोग ले सकेंगे मेले का लुत्फ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एक्सएलआरआई में 7 जनवरी को आयोजित मैक्सी फेयर में मशहूर गायक शाहिद माल्या आ रहे हैं। शाहिद माल्या अपनी खूबसूरत गायकी से दर्शकों का मन मोहेंगे। शाहिद माल्या ने गुंडे, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, उड़ता पंजाब, जब हैरी मेट सेजल आदि फिल्मों में गाना गाया है। एक्सएलआरआई में शाहिद माल्या का कार्यक्रम 22 जनवरी को शाम 7:00 बजे से होगा।
यह कार्यक्रम परिवार के मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है।
किड्स के लिए ड्राइंग व डांस कंपटीशन
इसमें किड्स के लिए ड्राइंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन और डांस कंपटीशन भी होगा। इसके अलावा जमशेदपुर के लोगों के लिए फेवरेट फैमिली कंपटीशन, मिसेज एंड मिस्टर जमशेदपुर और मास्टर शेफ कंपटीशन भी होगा।

यह भी पढें – बागबेड़ा में बाइक जलाने के आरोपी ने पुलिस पर लगाया लाठी से पिटाई का आरोप

विजेताओं को मिलेंगे वाशिंग मशीन व टेलीविजन जैसे गिफ्ट
इन प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को गिफ्ट भी दिए जाएंगे। इनमें ब्यूटी हैंपर्स के अलावा वाशिंग मशीन, टेलीविजन आदि गिफ्ट के तौर पर देने दिए जाएंगे। मैक्सी फेयर के दौरान बहुत से फन गेम्स, राइड्स, बॉक्स क्रिकेट, वाटर जॉरबिंग, बाउंसी कैसल और बहुत से मनोरंजन के साधन होंगे।
मैक्सी फेयर में लगेंगे देसी विदेशी व्यंजन के 35 फूड स्टॉल
मैक्सी फेयर में 35 फूड स्टॉल भी रहेंगे। इनमें देश विदेश के व्यंजन का लुत्फ लोग उठा सकेंगे। एक्सएलआरआई के इस मैक्सी फेयर में कोई भी आकर अपने परिवार के साथ लुत्फ उठा सकता है। मैक्सी फेयर में शामिल होने के लिए पास खरीदना जरूरी है। इसके पास पीएम माल से खरीदे जा सकते हैं।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply