Home > Crime > भुइयांडीह के डिंगडोंग फैमिली रेस्टोरेंट में बेची जा रही थी अवैध शराब, उत्पाद विभाग ने छापामारी कर संचालक समेत 12 लोगों को किया गिरफ्तार

भुइयांडीह के डिंगडोंग फैमिली रेस्टोरेंट में बेची जा रही थी अवैध शराब, उत्पाद विभाग ने छापामारी कर संचालक समेत 12 लोगों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। उत्पाद विभाग ने इस फैमिली रेस्टोरेंट में रविवार को आधीरात के बाद छापामारी की। छापामारी में उत्पाद विभाग को रेस्टोरेंट में 3.03 लीटर विदेशी शराब और 3.50 लीटर बीयर के अलावा विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल मिले हैं। जो विदेशी शराब मिली है उसमें 750 एमएल की ब्लेंडर्स प्राईड डेढ़ बोतल, स्टर्लिंग बी 7 की डेढ़ बोतल और मैकडॉवेल की एक बोतल शराब मिली है। इसके अलावा, गॉडफादर बियर की 500‌ एमएल की तीन बोतल और बडवाइजर मैग्नम की 4 बोतलें मिली हैं। पुलिस ने संचालक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। डिंग डांग फैमिली रेस्टोरेंट में अवैध शराब मिलने से उत्पाद विभाग के अधिकारी भी हैरान है। इलाके के लोग भी आश्चर्यचकित हैं कि इस रेस्टोरेंट में शराब भी परोसी जा रही थी। क्योंकि इस रोल रेस्टोरेंट में परिवार के लोग जाकर खाना खाते थे। उत्पाद विभाग सोमवार को संचालक से पूछताछ कर रहा है। पता लगाया जा रहा है कि वह यह अवैध शराब कहां से लाता है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply