Home > Crime > नेशनल हाईवे पर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए हटाया जाएगा अतिक्रमण, डीसी ने साकची में की मीटिंग

नेशनल हाईवे पर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए हटाया जाएगा अतिक्रमण, डीसी ने साकची में की मीटिंग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची से डीसी ऑफिस में डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला भू अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में भू अर्जन विभाग के अधिकारी को लंबित मुआवजा भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया गया। पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक बनने वाले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर में कुछ अतिक्रमण हटाए जाने हैं।

इसे भी पढ़ेंबिरसानगर बाल कटवाने गए युवक की बाइक को एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी मेन रोड पर ईंट लदे ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत, एक घायल

डीसी ने एसडीओ धालभूम और सीओ मानगो को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा एनएचएआई से प्राप्त मुआवजा भुगतान की कुछ राशि लाभुकों में अब तक वितरित नहीं की गई है। डीसी ने निर्देश दिया कि भूमि पोर्टल पर डाटा अपडेट होते ही मुआवजा भुगतान शुरू कर दिया जाए। बैठक में अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, जिला भू अर्जन अधिकारी रविंद्र गागराई, जिला परिवहन अधिकारी दिनेश रंजन आदि मौजूद थे।
नेशनल हाईवे पर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए हटाया जाएगा अतिक्रमण, डीसी ने साकची में की मीटिंग
इसे भी पढ़ें- शव लेने पहुंची एंबुलेंस साकची में स्वर्ण रेखा नदी घाट पर फंसी, निकालने में छूट गए पुलिस कर्मियों के पसीने

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स