Home > India > जेएनएसी ने साकची में बंगाल क्लब से लेकर आम बागान तक हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

जेएनएसी ने साकची में बंगाल क्लब से लेकर आम बागान तक हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जेएनएसी ने मंगलवार को साकची में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान साकची में गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक चलाया गया। साकची गोल चक्कर से बंगाल तक फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों ठेलों आदि को हटा दिया गया। खोमचे वालों को भी हटाया गया। कई पानी पुरी बेचने वाले लोग अपना ठेला लेकर सड़क किनारे खड़े थे। उनको भी हटा दिया गया। शोरूम के मालिक अपना सामान सड़क तक फैलाए हुए थे। उनको भी हटाया गया और जुर्माना वसूला गया। इसके बाद जेएनएसी के विशेष अधिकारी पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जेएनएसी के कर्मचारी बसंत टॉकीज के पास पहुंचे। यहां डालडा लाइन तक अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद जेएनएसी के अधिकारी सना कांप्लेक्स पहुंचे। आम बागान के पास सना कांप्लेक्स जाने वाली रोड से अतिक्रमण हटाया गया।
जेनएसी के अधिकारी और कर्मचारियों ने खेली क्रिकेट
जेएनएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम बागान में क्रिकेट भी खेली। उन्होंने क्रिकेट का आनंद लिया और अतिक्रमण हटाने में जो थकावट थी वह मिटाई।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply