Home > India > घाटशिला के व्यक्ति की कालीमाटी रोड स्थित आई हॉस्पिटल में असली आंख निकाल कर लगा दी नकली आंख, साकची थाने में शिकायत

घाटशिला के व्यक्ति की कालीमाटी रोड स्थित आई हॉस्पिटल में असली आंख निकाल कर लगा दी नकली आंख, साकची थाने में शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला के उत्तरी मऊ भंडार कीताडीह पंचायत के रहने वाले गंगाधर सिंह के साथ कालीमाटी रोड पर चंद्रा टावर स्थित केसीसी आई हॉस्पिटल में धोखाधड़ी हुई है। यहां उनकी आंख निकाल कर उसमें कांच की नकली आंख लगा दी गई। इससे गंगाधर की आंख में काफी घाव हो गया है। कुछ दिन पहले सूजन आने पर जब उन्होंने अपनी आंख मली तो घाव के चलते कांच की गोली बाहर निकल आई। तब गंगाधर को उनके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को साकची थाने आकर हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगाधर ने पुलिस को बताया कि डा एके गुप्ता ने उनकी आंख निकाल कर नकली आंख लगा दी है। गंगाधर ने बताया कि 18 नवंबर 2021 को अस्पताल संचालक ने कुछ और लोगों की मदद से उनको जमशेदपुर बुलवाया और बहला-फुसलाकर अपने हॉस्पिटल ले जाकर दाहिने आंख का ऑपरेशन कर दिया। यह ऑपरेशन डॉक्टर ए के गुप्ता ने किया। इसके बाद उनके दाहिने आंख पर सूजन आ गई। इसकी जानकारी उन्होंने फिर अस्पताल के प्रबंधक को दी तो एक महीने के बाद इसी हॉस्पिटल में लाकर यहां से कोलकाता रेफर किया और एक महीने तक कोलकाता में रखकर इलाज किया गया और फिर वापस जमशेदपुर लाया गया और एक महीने तक जमशेदपुर में रखा गया। गंगाधर ने बताया कि उनकी असली आंख निकाल कर उनकी आंख में कांच की गोली लगा दी गई थी‌। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उन को बेहोश कर दिया गया था। गंगाधर का बड़ा बेटा तरनी सिंह जब अस्पताल आया तो उसने केसीसी हॉस्पिटल से इलाज के कागजात मांगे। उसे कागजात नहीं दिए गए और कहा गया कि कागजात नहीं हैं। इसके बाद बेटा गंगाधर को घर ले गया‌ घर में गंगाधर के आंख में बराबर तेज दर्द उठता था। कुछ दिन पहले 2 अक्टूबर को गंगाधर जब खाना खाने के बाद लेट गया तो उसकी आंख में सूजन आ गई और दर्द होने लगा। हाथ से जब आंख को मला तो नकली कांच की गोली बाहर आ गई। तब उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है और आंख निकाल कर कांच की गोली लगा दी गई है। गंगाधर अपने गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता बहादुर सोरेन के साथ घाटशिला के अस्पताल गए। वहां से एमजीएम अस्पताल भेजा गया। लेकिन गंगाधर एमजीएम अस्पताल नहीं गए और दूसरे दिन फिर जाकर अनुमंडल अस्पताल में जांच कराई तो डॉक्टर ने बताया कि आंख में कांच की गोली लगा दी गई है। इससे आंख में घाव हो गया है। मंगलवार को साक्षी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बता रहे घाटशिला के समाजसेवी
You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply