Home > Jamshedpur > Jamshedpur: साकची के आम बागान में कैंपस अड्डा रेस्टोरेंट में लगी आग+ वीडियो

Jamshedpur: साकची के आम बागान में कैंपस अड्डा रेस्टोरेंट में लगी आग+ वीडियो

पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी, आग पर पाया गया काबू

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के आम बागान स्थित कैंपस अड्डा रेस्टोरेंट में सोमवार को आग लग गई। यहां किचन से आग फैली और रेस्टोरेंट के कुछ हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही वहां मौजूद रेस्टोरेंट कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। किसी ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई।

लेकिन इससे पहले ही काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया था। बताते हैं कि आग एसी तक पहुंच गई थी। इससे एयर कंडीशनर को नुकसान भी पहुंचा है। रेस्टोरेंट के संचालक सैयद आसिफ ने बताया कि आग किचन से शुरू हुई थी। गैस सिलेंडर की गड़बड़ी के चलते आग लगी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply