Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के पीछे रेलवे क्वार्टर में मिला एक नाबालिग का शव, आरोपी प्रेमी हिरासत में

परसुडीह थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के पीछे रेलवे क्वार्टर में मिला एक नाबालिग का शव, आरोपी प्रेमी हिरासत में

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में रेलवे अस्पताल के पीछे रेलवे क्वार्टर में मंगलवार को एक किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। उसके प्रेमी ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना के बारे में बता रही मृतका की मां

लेकिन पुलिस का कहना है कि जब वह किशोरी के परिजनों के साथ रेलवे क्वार्टर में पहुंची तो किशोरी का शव चारपाई पर था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि किशोरी की हत्या की गई है।

घटना के बारे में बता रहे डीएसपी अनिमेष गुप्ता

उसके गर्दन में जलने के निशान हैं। डीएसपी अनिमेष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि किशोरी सुंदरनगर के केड़ो की रहने वाली है। वह कक्षा नौ की छात्रा है।

इसे भी पढ़ें – मुस्लिमों व दलितों की नाराजगी से कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व बैकफुट, पर 4 जिलों के बदले गए अध्यक्ष, धर्मेंद्र सोनकर बने जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष

3 महीने पहले घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वापस नहीं आई। पता चला कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। उसका प्रेमी रेलवे में कर्मचारी है। मंगलवार को किशोरी के ही फोन से उसके परिजनों को फोन कर बताया गया कि किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO