Home > Jamshedpur > ठंड को लेकर मानगो में ह्युमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो में छह जगह जलाया अलाव, लोगों को मिली राहत

ठंड को लेकर मानगो में ह्युमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो में छह जगह जलाया अलाव, लोगों को मिली राहत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में शीत लहर के चलते ठंड बढ़ गई है। लोग ठिठुर रहे हैं। इसे लेकर शहर की समाजसेवी संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो में छह जगह अलाव जलाया है। यह अलाव ओल्ड पुरुलिया रोड के गरीब नवाज कॉलोनी, चेपा पुल पर अमर ज्योति स्कूल के पास, जवाहर नगर रोड नंबर 6 में केनरा बैंक के पास, मानगो में वर्कर्स कॉलेज के पास, चाणक्यपुरी में यीशु भवन के पास और मानगो चौक पर जलाया गया है। मुख्य रूप से ट्रस्ट के सैयद आसिफ अख्तर, ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, आफताब आलम आदि का योगदान रहा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply