Home > Lifestyle > Jamshedpur: खराब मौसम की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को नहीं उतरी एक भी फ्लाइट 20 फ्लाइट रद्द, पांच डाइवर्ट

Jamshedpur: खराब मौसम की वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को नहीं उतरी एक भी फ्लाइट 20 फ्लाइट रद्द, पांच डाइवर्ट

रांची : रांची में गुरुवार को मौसम काफी खराब रहा। कोहरा भी रहा। इसकी वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक भी फ्लाइट नहीं उतरी। 20 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इनमें इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, दिल्ली, देवघर, लखनऊ और पटना जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसी तरह, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की भी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रिफंड प्राप्त करने के लिए एयरपोर्ट के टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply