Home > UP > डीएम व एसपी ने किया कौशांबी जिला जेल का निरीक्षण, नहीं मिला कोई प्रतिबंधित सामान

डीएम व एसपी ने किया कौशांबी जिला जेल का निरीक्षण, नहीं मिला कोई प्रतिबंधित सामान

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : डीएम सुजीत कुमार और एसएसपी हेमराज मीणा ने जिला कौशांबी जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जेल में कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। डीएम और एसएसपी ने यह आकस्मिक निरीक्षण किया था। डीएम और एसपी बैरक पहुंचे और वहां तलाशी ली। बैरक में बंद बंदियों से वार्ता की बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। जेल अधीक्षक को हिदायत दी कि जेल परिसर के अंदर साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाए जाने पर इसका विशेष ख्याल रखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही। बैरक में साफ-सफाई ठीक रखने के निर्देश दिए और बंदियों की समस्या को नोट कर शासन तक पहुंचा कर इसके निस्तारण की बात कही।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply